Please wait

भोले बाबा के सत्संग में भगदड़, 27 की मौत, 50 तक पहुंच सकती है मृतक संख्या

हादसे में कई लोगों की मौत होने की आशंका है। घायलों को मेडिकल कॉलेज एटा भेजा गया है, अब तक 27 लोगों की मौत की खबर है। यह आंकड़ा अभी बढ़ भी सकता है। वहीं सीएम योगी ने भी हादसे का संज्ञान लिया है।

02 Jul 2024

भोले बाबा के सत्संग में भगदड़, 27 की मौत, 50 तक पहुंच सकती है मृतक संख्या

उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के सिकंदराराऊ कस्बे के फुलरई गांव में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां भोले बाबा का सत्संग चल रहा था। बताया गया है कि सत्संग समाप्त होने के बाद यहां से जैसे भी भीड़ निकलना शुरू हुई तो भगदड़ मच गई। इस भगदड़ में महिलाएं और बच्चे बुरी तरह कुचलते चले गए। मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे में कई लोगों की मौत होने की आशंका है। घायलों को मेडिकल कॉलेज एटा भेजा गया है, अब तक 27 लोगों की मौत की खबर है। यह आंकड़ा अभी बढ़ भी सकता है। वहीं सीएम योगी ने भी हादसे का संज्ञान लिया है।

जानकारी के अनुसार, मरने वालों और घायलों में अधिकतर महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। हादसे को अपनी आंखों से देखने वाली युवती ने बताया कि सत्संग में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी हुई थी। सत्संग समाप्त हुआ उसके बाद लोग वहां से जाने लगे। इसी दौरान निकलने की जल्दी में भगदड़ मच गई। लोग एक दूसरे को देख ही नहीं रहे थे। महिलाएं और बच्चे गिरते चले गए। भीड़ उनके ऊपर से दौड़ रही थी। कोई बचाने वाला नहीं था। चोरो ओर चीख पुकार मची हुई थी।  

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News